झारखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, PLFI के एरिया कमांडर समेत 3 गिरफ्तार; तीन AK-47 मैगजीन जब्त

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, चाईबासा। लोकसभा चुनाव से पूर्व चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई सालों से आतंक मचाने वाले प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोगा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम को दो एके 47 हथियार के साथ गिरफ्तार किया

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, चाईबासा। लोकसभा चुनाव से पूर्व चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कई सालों से आतंक मचाने वाले प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोगा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम को दो एके 47 हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि गोईलकेरा के जंगल पहाडी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोगा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम के अपने दस्ता के कुछ सदस्यों के साथ भ्रमणशील होने एवं गोईलकेरा ,आनन्दपुर थाना क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों बंद कराने तथा संवेदकों से लेवी मांग करने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में सेट 57 के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया। शुक्रवार को गठित टीम द्वारा गोईलकरा थाना क्षेत्र के चिटिर पहाड़ी क्षेत्र के आस-पास में अभियान किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोमा हेम्ब्रम उर्फ नाजोम एवं एक साथी सदस्य बिरसा खण्डाइत को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।

आरोपित से दो AK-47 राईफल समेत ये हथियार जब्त- SP

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो AK-47 राईफल, तीन AK-47 मैगजीन, AK-47 की गोली 83 राउंड, पचास हजार रुपये नगद, लेवी का रसीद, 3.15 बोर गोली 30 राउंड, एक बाइक, 6 मोबाईल फोन समेत अन्य बरामद किया गया। एरिया कमांडर के विरुद्ध गोईलकेरा ,आनन्दपुर, बंदगांव समेत अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उनके सहयोगी बिरसा के विरुद्ध विभिन्न थानों में चार से पांच मामले दर्ज है।

पीएलएफआई कमांडर के गिरफ्तारी के बाद उसे क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय पीएलएफआई सदस्यों को वहां से भागना ही उचित होगा। क्योंकि सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे या तो वह आत्मसमर्पण कर दें या पकड़े जाएंगे। चाईबासा पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सली और पीएलएफआई के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

Train News : झारखंड के इस रूट की चार एक्सप्रेस ट्रेने रहेंगी प्रभावित, ये है वजह; देखें लिस्ट और टाइम

Jharkhand Assitant Teachers भर्ती परीक्षा की डेट जारी, यहां बनाए गए सेंटर; एक क्लिक में पढ़ें पूरी अपडेट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Rajasthan: महिला की आंत से निकाली 30 पथरियां, डॉक्टर भी हुए हैरान; आंतों में जगह-जगह हुए घाव

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जयपुर। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में एक महिला की आंत का चार फीट का हिस्सा काटकर अलग कर 30 पथरियां निकाली गई। महिला का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक डॉ. जीवन कांकरिया ने बताया कि इस तरह का यह पहला मामला सामने आया

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now